News @ 2 PM
आगरालीक्स.. संसद सत्र सोमवार से होगा शुरू, दिल्ली में डोर स्टेप डिलीवरी चालू, आनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा.
संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से
संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे है लेकिन सत्र से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक इस बार नहीं होगी, ऐसा पिछले दो दशकों में पहली बार होगा। इसे लोकसभा अध्यक्ष और विपक्षी दलों के बीच बढते मतभेदों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
दिल्ली में डोर स्टेप योजना बहाल
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के चलते छह महीने पहले रोकी गई सार्वजनिक सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी दोबारा शूरू कर दी गई है, केजरीवाल सरकार ने 2018 में वीजा प्रोसेसिंग फर्म वीएचएच ग्लोबल के साथ तीन साल का अनुबंध किया था, इसके तहत 100 प्रकार की सार्वजनिक सेवाओं को मोबाइल सहायकों की मदद से घर घर पहुंचाया जा रहा है।
आनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में चकेरी और लाल बंगला के बाद एक और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है, नौबस्ता पुलिस ने साइबर सेल की मदद से वेबसाइट और वाटस एप की सहायता से चलने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने विभिन्न राज्यों की नौ युवतियों को शहर के अलग अलग स्थानों से पकडा है।
येचुरी और योगेंद्र यादव अभियुक्त नहीं
दिल्ली पुलिस ने मीडिया में आईं उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें बताया गया था कि सीपीएम के महामंत्री सीताराम येचुरी, स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव, अर्थशास्त्री जयति घोष, डीयू के प्रो अपूर्वानंद और अभिनेता राहुल राय के नाम दिल्ली दंगों की पूरक चार्जशीट में सह साजिश कर्ता के रूप में दर्ज हैं।
पेड से लटका भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला
पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा के एक कार्यकर्ता का पेड से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई, गणेश राय नामक यह कार्यकर्ता कल से लापता था, आज सुबह उसका शव हुगली स्टेशन के बाहर एक पेड से लटका मिला। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।