आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना बेकाबू, नए केस का आंकडा 100 से पार, 109 नए केस, एक की मौत, कुल केस चार हजार पार। किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में 13 सितंबर को कोरोना के 109 नए केस आए हैं, ये अभी तक के सबसे अधिक केस हैं, इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढकर 4042 पहुंच गई है। जबकि कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत हुई है, इससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत का आंकडा 104 पहुंच गया है।
796 मरीज भर्ती
कोरोना संक्रमित 3132 मरीज ठीक हो चुके हैं, 114 मरीजों की मौत हुई है, अब 796 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।