आगरालीक्स… आगरा में महिलाओं के लिए आज शुक्रवार को आप भी दौडे, पीरियडस पर खुलकर बात और सैनेटरी पैड के इस्तेमाल के लिए करें जागरूक। मासिक धर्म को लेकर हिन्दुस्तान की सोच में बदलाव शुरू हो चुका है। इस विषय पर खुलकर बातचीत और सैनेटरी पैड्स के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से छुटकारा महिलाओं की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यही संदेश देने के लिए समूचा देश एक बार फिर एकजुट होगा। आगरा भी इस मुहिम का हिस्सा होगा।

नाइन मूवमेंट, फाॅग्सी और जेसीआई मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि आठ मार्च को रन फाॅर नाइन आयोजित कर रहे हैं। यह रन देश के 300 से अधिक शहरों में एक साथ आयोजित की जा रही है, जिसकी अगुवाई लखनउ में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार करेंगे। आगरा में सुबह सात बजे हीराबाग पार्क दयालबाग से स्वामीबाग मंदिर, दयालबाग तक पैदल मार्च होगा। आगरा पैदल मार्च में स्मृति, नगर पंचायत स्वामीबाग, कल्याणकारी महिला समिति, क्लब 35 प्लस, लायंस क्लब प्रयास, लीडर्स आगरा, गुरमे क्लब, आगरा आॅब्स एंड गायनी सोसायटी, इंडियन मीनोपाॅज सोसायटी आगरा शाखा, एक पहल, श्री निरोती लाल बौद्ध संस्थान समेत तमाम संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। पैदल मार्च को सुबह सात बजे हीराबाग पार्क पर मुख्य अतिथि आगरा काॅलेज कीं पूर्व प्राचार्या डा. राजकुमारी शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। तकरीबन 200 महिला-पुरूषों का यह पैदल मार्च स्वामीबाग मंदिर दयालबाग पर संपन्न होगा, जहां कई विशेषज्ञ और स्त्र्ाी रोग विशेषज्ञ मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप भी इस रन का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आईए 08 मार्च की सुबह 07 बजे हीराबाग पार्क पर और कीजिए महिलाओं के लिए अपनी आवाज बुलंद। आगरा रन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर 7060840999 पर।