आगरालीक्स… आगरा में 20 किलो सोना पहन कर जा रहे गोल्डन बाबा की एसयूवी कार यमुना एक्सप्रेस पर दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में गोल्डन बाबा घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गोल्डन बाबा अपने शिष्यों के साथ चले गए।
सुबह यमुना एक्सप्रेस पर गोल्डन बाबा के नाम से प्रचलित सुधीर कुमार मक्कड इटावा में दंगल कराकर अपने शिष्यों के साथ एसयूवी से गाजियाबाद लौट रहे थे। आगरा रीजन में महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 124 के समीप सुबह करीब सात बजे कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। तेज आवास सुनकर सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। एसयूवी में पफंसे गोल्डन बाबा और उनके शिष्यों को बाहर निकाला, उन्हें अस्पताल भेजा गया, एसयूवी को एक्सप्रेस वे से क्रेन की मदद से हटा दिया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गोल्डन बाबा अपने शिष्यों के साथ गाजियाबाद चले गए।
20 किलो पहने थे सोना
गोल्डन बाबा हर समय सोने के आभूषण पहने रहते हैं, जिस समय हादसा हुआ उस समय भी गोल्डन बाबा 20 किलो के सोने के आभूषण पहने हुए थे