आगरालीक्स…टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा. जानें कौन हैं नोएल टाटा और क्या है इनका दिवंगत रतन टाटा के साथ रिश्ता
देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात को निधन हो गया. गुरुवार को उनका अतिम संस्कार वर्ली स्थित श्मशान घाट में किया गया. इसके बाद अब टाटा ट्रस्ट की बैठक् में उनके भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन बनाया गया है. ट्रस्ट के पदाधिकारियों की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया है.
जानिए कौन हैं नोएल टाटा
नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. रतन टाटा के पिता नवल टाटा ने दो शादियां की थीं. नवल टाटा की पहली शादी सूनी टाटा से की थी जिनसे उनके दो बेटे रतन टाटा और जिम्मी टाटा हुए. सूनी टाटा से तलाक के बाद नवल टाटा ने स्विटजरलैंड की एक बिजनेस वुमेन सिमोन से साल 1955 में दूसरी शादी की. इनके बेटे नोएल टाटा हैं.
नोएल टाटा की शादी आलू मिस्त्री से हुई थी, जो टाटा संस में सबसे बड़े एकल शेयरधारक और साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री की बेटी हैं. इनके तीन संतान हैं, जिनमें लीह टाटा, माया टाटा और नेवाइल टाटा शामिल हैं. नोएल टाटा की बेटी लीह टाटा भी टाटा समूह में अपनी हचान बना रही है. स्पेल में प्रतिष्ठित आईई बिजनेस स्कूल में मार्केटिंग में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की और फिलहाल टाटा समूह के साथ काम कर रही हैं.