Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Noida Twin Tower Demolish : Agra’s native advocate fight case for RWA, 26 years ago three storey building demolish in Agra on SC order #agra
आगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Noida Twin Tower Demolish : Agra’s native advocate fight case for RWA, 26 years ago three storey building demolish in Agra on SC order #agra

145

आगरालीक्स …आगरा कनेक्शन, 200 करोड़ से बना 32 मंजिला ट्विन टावर कुछ देर में होगा ध्वस्त, 20 करोड़ का खर्चा, समय लगेगा 12 सेकंड, 26 साल पहले आगरा में ध्वस्तीकरण, लड़ाई में आगरा भी, ट्विन टावर के बारे में सबकुछ।

नोएडा के सेक्टर 93 में बनी सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के 32 मंजिला ट्विन टावर को आज 28 अगस्त 2022 को दोपहर 2.30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसे ध्वस्त करने में 12 सेकंड का समय लगेगा और ध्वस्त करने में 20 करोड़ का खर्चा आएगा।


ट्विन टावर की कहानी (Full Detail Supertech Twin Tower)
23 नवंबर 2004 को नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर 93 ए स्थित प्लांट नंबर चार को एमराल्ड कोर्ट के लिए आवंटित किया। इसमें भूतल सहित नौ मंजिल तक निर्माण की अनुमति दी गई। 14 टावर बनाए जाने थे।
29 दिसंबर 2006 नोएडा अथॉरिटी ने संशोधन करते हुए निर्माण नौ मंजिल से बढ़ाकर 11 मंजिल तक बनाने की अनुमति दे दी, साथ ही टावर की संख्या 14 से बढ़ाकर 16 तक कर दी गई। टावर की संख्या बढ़ाकर 17 करने का नक्शा नोएडा अथॉरिटी ने पास कर दिया।
2 मार्च 2012 में संशोधन करते हुए टावर को 11 मंजिल से बढ़ाकर 40 मंजिल तक बनाने की अनुमति दे दी, इसकी हाइट 121 मीटर थी, दोनों टावरों के बीच की दूरी 16 मीटर होनी चाहिए थी जिसे नौ मीटर रखा गया
सुपरटेक ने एक टावर में 32 मंजिल और दूसरे में 26 मंजिल तक फ्लैट बना दिए, इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया
2009 से लड़ाई हुई शुरू
Fight Against Twin Tower
ट्विन टावर में फ्लैट खरीदने वालों ने अपनी सोसायटी बनाई और सुपरटेक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी।
2014 में हाईकोर्ट ने ट्विन टावर को तोड़ने के आदेश दिए, नोएडा अथॉरिटी के 24 अधिकारी और कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
सुप्रीम कोर्ट में सात साल चला केस Case in SC Twin Tower
हाईकोर्ट द्वारा ट्विन टावर टावर को तोड़ने के आदेश के खिलाफ सुपरटेक सुप्रीम कोर्ट चला गया, 31 अगस्त 2021 को सुप्रीमकोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और तीन महीने के अंदर ट्विन टावर को गिराने का आदेश दिया, तैयारी पूरी न होने से ध्वस्त करने की तिथि बढ़ा दी
28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे ध्वस्त करने के आदेश दिए। Twin Tower Demolish
ट्विन टावर का आगरा कनेक्शन Twin Tower Agra Connection
सुपरटेक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वालों में आगरा के अधिवक्ता आदित्य पारौलिया भी हैं, उन्होंने सुपरटेक के खिलाफ रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कानूनी लड़ाई लड़ी। मूल रूप से हीराबाग दयालबाग निवासी अधिवक्ता आदित्य पारौलिया पर्यावरण एक्टिविस्ट डॉ. शरद गुप्ता के भतीजे हैं और सेंट पीटर्स के पूर्व छात्र हैं।
आगरा में 26 साल पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ध्वस्त की गई थी थाने की बिल्डिंग
ट्विन टावर की तरह ही सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के प्रतिबंधित 100 मीटर में तीन मंजिला ताजगंज थाने का निर्माण होने पर ध्वस्त करने के आदेश दिए थे। 1996 में तीन मंजिला बने थाने को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया था।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

error: Content is protected !!