आगरालीक्स ….आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस 2022 शुरू हो गई है, दो पालियों में देश के 209 शहरों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। गैजेट पर रोक है, परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ बजे अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
आईआईटी मुंबई द्वारा देश भर के 209 शहरों में जेईई एडवांस 2022 आयोजित की जा रही है। पहली पाली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

सात जोन में बांटे गए परीक्षा केंद्र
जेईई एडवांस 2022 की परीक्षा देश भर के 209 शहरों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा केंद्रों को सात जोन में बांटा गया है। इस तरह आईआईटी मुंबई जोन, आईआईटी दिल्ली जोन, आईआईटी गुवाहाटी जोन, आईआईटी कानपुर जोन और आईआईटी खड़गपुर जोन, आईआईटी मद्रा और आईआईटी रुड़की जांन में परीक्षा आयोजित की जा रही है।