आगरालीक्स….(2 January 2022 Agra News) आगरा के व्यापारी अब जूते पर बढ़ी जीएसटी दरों के खिलाफ लड़ाई लड़ने के मूड़ में. व्यापारियों ने कपड़े पर जीएसटी न बढ़ने की मनाई खुशी. कहा—जूते पर बढ़ी दरों को वापस लेने के लिये लड़ाई अभी बाकी है….
सुभाष बाजार कपड़ा एसोसिएशन ने किया सम्मान समारोह
रविवार को सुभाष बाजार कपड़ा एसोसिएशन ने जीएसटी कीं बढीं दरों को वापस लिए जाने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें आगरा व्यापार मंडल व आगरा क्लॉथ मार्केटाइल एसोसिएशन के संयुक्त रूप से किये गये प्रयासों के लिये उनके पदाधिकारियों का सम्मान किया गया. एसोसिएशन ने आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, महामंत्री कन्हैयालाल राठौड़, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, मंत्री संदीप गुप्ता, राकेश बंसल का किया गया. एकमा से संजय अग्रवाल ताराचंद गोयल संजय मितल व अन्य सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया.

जूते को लेकर अभी लड़ाई बाकी
अपने सम्मान पर बोलते हुए टीएन अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी कीं बढीं दरों की वापसी के लिए हमें सभी ने जो सहयोग दिया, जिस एकता के साथ हर शहर प्रदेश का व्यापारी हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ और इसमें प्रमुख भूमिका हमारी मीडिया ने भी निभाई,. जिसके कारण हम अपनी बात प्रधानमंत्री, और वित मंत्री और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक रख सकें और लड़ाई को उसके अंजाम तक पहुंचा सकें. अभी हमारी लड़ाई अधूरी है हम जूते के ऊपर पर भी बढ़ी दरों को वापस कराना चाहते है अगर वह लोग हमारे साथ मिलकर लड़ना चाहें जैसा एकमा लड़ा.
मीडिया का भी जताया आभार
टीएन अग्रवाल ने बताया कि हम अगर अपनी गुप्त रणनीति नहीं अपनाते तो शायद यह संभव नहीं हो पाता. मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने भी कहा कि जीएसटी की इस लडाई में सबसे बड़ा योगदान हमारी मीडिया का रहा जिसने हमारी बात सही जगह, सही समय पर पहुंचाई. जिस वजह से हम जीएसटी कीं बढीं दरों को वापस करा सके. समारोह का संचालन राजीव गुप्ता ने किया. समारोह में संजय अग्रवाल, ताराचंद गोयल, संजय मितल, संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे.