आगरालीक्स… आगरा में यातायात के नियम तोडने पर चालान होते ही आॅनलाइन जुर्माना भी दे सकेंगे, इसके लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे, कितने वार चालान हो चुका है, यह भी पता चल जाएगा। इसके लिए ई चालान के साथ आॅनलाइन भुगतान की व्यवस्था शुरू की गई है, इसके लिए यातायात कर्मियों को 40 मशीन दी गई हैं।
आगरा में यातायात के नियमों को लेकर सख्ती की जा रही है, इसके पहले चरण में हेलमेट और कार बेल्ट की अनिवार्यता के साथ ही फोटो चालान की व्यवस्था शुरू की गई थी। चालान घर पहुंचने के बाद लोग जुर्माना देने के लिए चक्कर लगाते है। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। यातायात के नियम तोडने पर मौके पर ही ई चालान जारी किया जाएगा, जुर्माना का भुगतान भी तुरंत कर सकेंगे, कैश नहीं है तो अपने एटीएम कार्ड को स्वैप कर भुगातन किया जा सकेगा।

40 मशीन दी गई, चालान कितने वार कटा चल जाएगा पता
इसके लिए 40 यातायात कर्मियों को मशीन दी जा रही हैं। इसमें यातायात के नियम तोडने पर गाडी का नंबर डालते ही आॅनलाइन ब्योरा आ जाएगा। इसमें गाडी के मॉडल से लेकर किसके नाम है और कितने बार चालान हो चुका है, यह भी पता चल जाएगा। दूसरी और तीसरी बार चालान होने पर ज्यादा जुर्माना वसूला जाएगा।