आगरालीक्स..आगरा में एसएससी की कोचिंग दे रहे केडी कैंपस पर छात्रों का हंगामा, 15 हजार रुपए फीस लेने के बाद भी क्लास न चलाने पर भड़के छात्र। थाना न्यू आगरा में छात्रों ने कोचिंग संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
आगरा में भगवान टॉकीज के पास हाई वे पर स्थित केडी कैम्पस में एसएससी की कोचिंग दी जाती है। गुरुवार को कोचिंग पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि 15 हजार रुपए लिए गए था।लेकिन पिछले 5 महीने ने क्लास नहीं लग रहीं है। कोचिंग संचालक द्वारा टीचरों को भी सैलरी नहीं दी जा रही है। इससे वे पढा नहीं रहे है।
