
लखनऊ में ओपी चौधरी हॉस्पिटल की तीसरी मंजिल पर कैंसर विभाग में कार्यरत डॉ. जेपी गुप्ता सहायक नर्स के साथ कमरे में थे। उनकी पत्नी पूनम गुप्ता को डॉक्टर के कमरे में नर्स के साथ होने की जानकारी दे दी, इस पर पत्नी पूनम गुप्ता अस्पताल पहुंच गई। वे जेपी गुप्ता को नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भड़क उठी। चप्पल से पति और नर्स की धुनाई कर दी। इसके बाद नर्स व डॉक्टर ने पूनम की पिटाई की। अस्पतालकर्मियों की सूचना पर एल्डिको चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डॉ. जेपी गुप्ता, पूनम व नर्स को पीजीआई थाने ले जाया गया। पूनम गुप्ता ने जेपी गुप्ता व सहायक नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि पूनम गुप्ता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजने के बाद डॉ. जेपी गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।
मेडिकल छात्रा से मनाई रंगरलियां
बीते हफ्ते इसी ओपी चैधरी अस्पताल की पार्किंग में कार सवार युवक वहीं की मेडिकल छात्रा के साथ रंगरलियां मना रहा था। गार्ड ने इसका विरोध किया तो युवक ने गाड़ी से गार्ड को कुचलने का प्रयास किया और कालेज दे दो गेट तोड़ता हुआ कार में छात्रा को लेकर भाग गया। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट तक नहीं दर्ज कराई गई है। युवक को अभी तक पकड़ा नहीं किया गया है जबकि छात्रा को उसके घर भेज दिया गया है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन दोनों घटनाओं से अस्पताल प्रशासन का कोई मतलब नहीं है। डॉक्टर एक कमरा लेकर तीसरी मंजिल पर रहे रहे थे। अब उनको हास्पिटल से निकाल दिया गया है। डॉक्टर के साथ नर्स को निलंबित कर दिया गया और विभागीय जांच कराई जा रही है।
Leave a comment