आगरालीक्स …(देवेंद्र कुमार) … आगरा में एक कमरे में मिले नर्स के कंकाल और उनकी बेटी के शव की दिल दहला देने वाली दास्तां, शव कैसे हुआ डीकंपोज, रूह कांप उठेगी
आगरा के अर्जुन नगर में एक कमरे में विमला अग्रवाल (70) और उनकी बेटी वीना (40) का शव मिला है। विमला अग्रवाल के कंकाल को देख लग रहा है कि सोते हुए उनकी मौत हो गई, उनकी गर्दन के नीचे तकिया लगा हुआ है। agraleaks.com से बात करते हुए एसएन के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ अजय अग्रवाल ने बताया कि बॉडी का नेचुरल डीकंपोज चील गिद, चूहे, मक्खियों और कीडों के द्वारा होता है। कंकाल घर के अंदर था, यहां चील गिद नहीं आ सकते हैं। चूहे होने की आशंका है, उन्होंने कुछ दिन तक शव को कुतरा होगा। इसके बाद मक्खियां शव पर बैठने लगती हैं, अपने लार्वा शव के अंदर बनते हैं, बॉडी में कीडे भी पडने लगते हैं, इस तरह चार से छह महीने में शव कंकाल बन जाता है।
जिस तरह से उनकी बेटी वीना का शव मिला है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत नेचुरल नहीं हुई है। मौत होने के बाद नेचुरल डीकंपोज होने लगा है, जिससे शरीर पर फफोले हैं, इस दौरान दुर्गंध अधिक आती है। इसके कारण ही लोगों को पता चल सका।
नेक्रोफीलिया की हो सकती है मरीज वीना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. दिनेश राठौर का कहना है कि जिन हालातों में विमला का कंकाल मिला है, इससे लग रहा है कि वीना ने लाश के साथ समय बिताया। यह सामान्य व्यक्ति नहीं कर सकता है, नेक्रोफीलिया के मरीज ऐसा करते हैं। इस बीमारी में मरीज को शव से उतना ही लगाव रहता है, जैसे कि व्यक्ति के जीवित होने पर। ऐसे मरीज रोते नहीं है, शव का अंतिम संस्कार करने का विचार भी दिमाग में नहीं आता।
Leave a comment