Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Offer Prasad according to your zodiac sign in the ten-day Ganesh festival#agranews
agraleaksअध्यात्मयूपी न्यूजसिटी लाइव

Offer Prasad according to your zodiac sign in the ten-day Ganesh festival#agranews

आगरालीक्स(08th September 2021 Agra News)… गणेश जी का दस दिवसीय महोत्सव शुक्रवार से. तो जानिए 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग, जो प्रसन्न करेंगे लंबोदर विनायक गणेश जी को.

हर मनोकामना होगी पूरी
श्री गणेश के 10 दिवसीय महोत्सव पर हर किसी की मंशा है कि मनचाहा वरदान मिल जाए। हर मनोकामना पूरी हो जाए। अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि 12 राशियों के अनुसार 12 मंत्र और 12 भोग हैं, जो श्री गणेश जी को प्रसन्न करेंगें।

मेष
मेष-इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की पूजा करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
प्रसाद : छुआरा और गुड़ के लड्डू।

वृष
वृष- इस राशि के लोगों को विनायक स्वरूप की पूजा करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं।
प्रसाद : मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू

मिथुन
मिथुन-इस राशि के लोगों को लक्ष्मी-गणेश की आराधना करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानायं स्वाहा॥
प्रसाद : मूंग के लड्डू, लाल फल

कर्क
कर्क- इस राशि के लोगों को एकदंत की अर्चना करनी चाहिए।
मंत्र : ॐ एकदंताय हुं॥
प्रसाद : मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर।

सिंह
सिंह -इस राशि के लोगों को लंबोदर गणेश का पूजन करना चाहिए
मंत्र : ॐ लंबोदराय नम:
प्रसाद : छुआरा

कन्या
कन्या- इस राशि के लोगों को गजानन का पूजन शुभ रहेगा।
मंत्र : ॐ गं गणपतयै नमः॥
प्रसाद : हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश

तुला
तुला- इस राशि के लोगों को शक्तिविनायक का अर्चन करना चाहिए
मंत्र : ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥
प्रसाद : मिश्री, लड्डू और केला।

वृश्चिक
वृश्चिक- इस राशि के लोगों को वक्रतुंड की साधना करना चाहिए
मंत्र : ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥
प्रसाद: छुआरा और गुड़ के लड्डू

धनु
धनु- इस राशि के लोगों को हरिद्रारूप की पूजा करनी चाहिए
मंत्र : हुं गं ग्लौं हरिद्रागणपतयै वरवरद दुष्ट जनहृदयं स्तम्भय स्तम्भय स्वाहा॥
प्रसाद : मोदक व केला

मकर
मकर- इस राशि के लोगों के लिए लम्बोदर रूप शुभ हैं
मंत्र : ॐ लम्बोदराय नमः
प्रसाद : मोदक , किशमिश, तिल के लड्डू

कुंभ
कुंभ- कुंभ राशि के लिए सर्वेश्वर रूप कल्याणकारी हैं
मंत्र : ॐ सर्वेश्वराय नमः
प्रसाद : गुड़ के लड्डू व हरे फल

मीन
मीन- इस राशि के लिए सिद्धि विनायक पूजनीय हैं
मंत्र : ॐ सिद्धि विनायकाय नमः
प्रसाद : बेसन के लड्डू, केला, बादाम

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal 11 December 2025

आगरालीक्स…11 दिसंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal 10 December 2025

आगरालीक्स….10 दिसंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal 9 December 2025

आगरालीक्स…मंगलवार को हनुमान जी कृपा पाएंगे इस राशि के जातक. पढ़ें 09...

अध्यात्म

Rashifal 08 December 2025

आगरालीक्स….08 दिसंबर सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर...

error: Content is protected !!