Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Olympics: shuttler PV Sindhu and boxer Lovlina set to get medals
टॉप न्यूज़देश दुनियास्पोर्ट्स

Olympics: shuttler PV Sindhu and boxer Lovlina set to get medals

147

नईदिल्लीलीक्स… ( 30 July ) । टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन आज भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और पदक पक्के कर लिए हैं। शटलर पीवी सिंधु और बॉक्सर लवलीना का पदक पाना निश्चित हो चुका है। भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को हराकर उम्मीद कायम रखी है। लेकिन तीरदांज दीपिका कुमारी का पदक पाने का सपना टूट गया।

पीवी सिंधु को पदक की उम्मीदें

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने आज क्वाटर फाइनल में जापान की अकाने यामागूची को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है। अब उनकी नजर सिल्वर या गोल्ड मेडल पर होगी। अगर सेमीफाइनल में वह हार भी जाती हैं तो उन्हें कांस्य पदक के लिए खेलना होगा।

बॉक्सर लवलीना को पदक मिलना तय

ओलंपिक में लवलीना तीसरी पदक पाने वाली बॉक्सर बन गई हैं, उन्हें गोल्ड, सिल्वर अथवा ब्रांउज मेडल मिलेगा, जिसका फैसला आने वाले मुकाबलों में होगा।  लवलीना ने क्वाटर फाइनल में चायनीज ताइपे की निएन चेन को हराया। तीनों राउंड  लवलीना  ने अपनी प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज को टिकने नहीं दिया। लवलीना के नाम कई रिकॉर्ड हैं, वह 2018 और 2019 में वर्ड बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने उम्मीदें जिंदा रखीं

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। पहले तीन मैच में करारी हार के बाद आखिरी मिनटों में नवनीत कौर के गोल की मदद से यह जीत मिली। नवनीत ने मैच का एक मात्र गोल खेल के 57वें मिनट में किया। इससे पहले भारत को मिले 14 पैनल्टी कार्नर बेकार गए।

दीपका का तीरंदाजी में पदक का सपना टूटा

दुनिया के नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी का ओलंपिक पदक जीतने का सपना लगातार तीसरी बार टूट गया। क्वाटर फाइनल में कोरियो की शीर्ष वरीयता प्राप्त अन सांग से हार गईं। दीपिका ने चार बार सात का स्कोर किया, जबकि रैंकिंग दौर में ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ शीर्ष पर रही अन ने छह मिनट के भीतर 6-0 से जीत हासिल कर ली।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

स्पोर्ट्स

Deepti Sharma hits her second ODI century, plays an unbeaten innings of 106 runs against Zimbabwe

आगरालीक्स…आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा का कमाल. वाइस कैप्टन बनते ही जड़ी...

error: Content is protected !!