आगरालीक्स…(Agra News 30th July) आगरा में सीबीएसई 12 वीं में देव ईशान अग्रवाल संभावित टॉपर हैं, उन्होंने 99.4% अंक प्राप्त किए हैं।
सीबीएसई का शुक्रवार को 12 वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। आगरा के 100 स्कूलों के 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट घोषित हुआ है। अभी तक डीपीएस, आगरा के हृमूनिटी 12 वीं के छात्र देव ईशान अग्रवाल निवासी न्यू सिद्धार्थ अपाार्टमेंट, खंदारी ने 99.4% अंक प्राप्त किए हैं। संभावित टॉपर में देव ईशान अग्रवाल शामिल हैं।

डीयू में लेना चाहते हैं प्रवेश
देव ईशान अग्रवाल ने आगरालीक्स को बताया कि वे दिल्ली विवि में प्रवेश लेना चाहते हैं और सिविल सर्विसेज लक्ष्य है। उनके पिता अमित अग्रवाल का दवा का बिजनेस है और मां सुनंदा सोनी अग्रवाल हैं, देव ईशान अग्रवाल उनके इकलौते बेटे हैं। देव ईशान अग्रवाल ने सेंट पीटर्स कालेज से 10 वीं की परीक्षा दी थी,उनके 97. 8 फीसद अंक आए थे और आगरा में दूसरे नंबर पर थे।

सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट एक नजर में
12 वीं सीबीएसई की परीक्षा 14 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए
1296318 छात्र छात्राएं पास हुए हैं
65184 छात्रों का पांच अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
99 .67 छात्राएं हुई पास
99 .13 छात्र हुए पास
100 ट्रांसजेंडर हुए पास
6149 छात्रों की आई कंपार्टमेंट