
जीवनी मंडी क्षेत्र के रहने वाले चांदी कारोबारी अपनी गाडी से पत्नी के साथ जा रहे थे। वे जीवनी मंडी चौराहे पर पान खाने के लिए गाडी से उतरे, गाडी में उनकी पत्नी थी। इसी बीच एक युवक आ गया और छेडछाड करने लगा। उनके शोर मचाने पर कारोबारी ने युवक को पकड लिया, वह उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर होने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने युवक को जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया।
छात्रा को उठाने की कोशिश
रामबाग चौराहे पर आॅटो के इंतजार में खडी छात्रा के साथ बाइक सवार युवक अश्लील हरकत करने लगे। वह अकेली थी, इसलिए डर गई, इसे देख युवकों ने उसे बाइक पर अगवा कर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने युवकों को दबोच लिया।
Leave a comment