आगरालीक्स ..आगरा में यमुना एक्सप्रेस पर कार पलटने से एक की मौत, तीन बच्चे घायल हो गए हैं। वहीं, एक अन्य हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।
शनिवार को आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 140 के पास नोएडा से आगरा की तरफ जा रही कार का टायर फटने कार पलट गई। भीषण हादसे में कार सवार आर निशान निवासी कंचनपारा, गाजियाबाद की मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी तान्या (10), रानी(18) और बेटा अरमान (21) घायल है।