
आगरा में अछनेरा कुकथला गांव के पास बुधवार आधी रात को सीमेंट से भरा अनियंत्रित ट्रक सडक किनारे के घर में जा घुसा। उस समय घर में मुन्ना, उनका बेटा शाहिद, शाहिद की पत्नी जमीला और बेटी फिजा और अल्फिया सो रही थी।
ट्रक मकान की दीवाल से टकराने के बाद पलट गया, जिससे सीमेंट के कटटों और मकान की दीवाल के मलबे में वहां सो रहे लोग दब गए। चीख पुकार होने पर गांव के लोग आ गए, उन्हें समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। उन्हें मलबे में लोगों के दबे होने की जानकारी हुई, इसके बाद मलबे और सीमेंट के कटटे को हटाकर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
बच्ची की मौत, हालत गंभीर
मलबे में चार लोगों सहित एक बच्ची दब गई थी, इन सभी को बाहर निकाला गया। भीषण हादसे में तीन वर्षीय अल्फिया की मौत हो गई, जबकि मुन्ना, शाहिद, जमीला और फिजा घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ग्रामीणों में आक्रोश, ड्राइवर पकडा
इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है, उन्होंने हादसे के बाद ड्राइवर को दबोच लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। भीषण हादसे की जानकारी होने पर गुरुवार सुबह आस पास के गांव के लोग भी कुकथला पहुंच गए।
सीमेंट के नीचे दबे लोग
हादसे के बाद ट्रक के पलट जाने से सीमेंट के कटटों के नीचे लोग दब गए, उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने में बहुत परेशानी हुई, इसके चलते भी कई लोग गंभीर हैं और बच्ची की मौत हो चुकी है। शहर में भी हाइवे किनारे झुगियों में लोग रात में साते हैं, यहां भी कभी बडा हादसा हो सकता है, रात को ट्रक सहित अन्य वाहन तेज गति से चलते हैं, अनियंत्रित होने पर इन्हें काबू करना मुश्किल होता है।
Leave a comment