
(इंटरनेट फोटो)
रविवार को धर्मेंद्र निवासी लखनऊ इंडिगो कार से नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा आ रहे थे। आगरा मंडल के मथुरा में सुरीर के पास माइल स्टोन 85 पर इंडिगो कार का टायर फट गए। अनियंत्रित होकर कार पलट गई, भीषण हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, यहां म्रत घोषित करने पर शव पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
यमुना एक्सप्रेस वे पर लगाया जाम
रविवार दोपहर में किसानों ने आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया, मुआवजे की मांग को लेकर किसान एक्सप्रेस वे पर बैठ गए। उन्होंने प्रदर्शन, एसडीएम ने आकर किसानों से ज्ञापन लिया, इसके बाद एक्सप्रेस से जाम खुल सका।
Leave a comment