आगरालीक्स.. आगरा के अग्रसेन भवन में सगाई के कार्यक्रम के दौरान कॉफी मशीन तेज आवाज के साथ फट गई, हादसे में एक की मौत हो गई और एक घायल है। इससे चीख पुकार और दहशत फैल गई। घायल का इलाज एसएन में चल रहा है।
बुधवार को अग्रसेन भवन लोहामंडी में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था, कैटरिंग बेलगंज के तरुण की थी और राजू निवासी कमला नगर कैटरिंग का काम देख रहा था। बुधवार रात को कॉफी मशीन से आवाज आने लगी, इसे देख कॉपी परोसने का काम कर रहा सोनू निवासी देवरी रोड सुजगई मशीन के पास पहुंच गया और आवाज कहां से आ रही है यह देखने लगा। उसके साथ ही कॉफी परोसने का काम कर रहा कागरौल निवासी रिंकू भी आ गया।
तेज आवाज के साथ फटी कॉफी मशीन, सोनू की मशीन
कॉफी मशीन से आवाज आ रही थी, सोनू और रिंकू मशीन के पास खडे हुए थे। मशीन में प्रेशर बढता गया और तेज आवाज के साथ कॉफी मशीन फट गई, कॉफी मशीन के टुकडे सोनू के शरीर में घुस गए, उसके शरीर से खून निकलने लगा। कुछ कॉफी मशीन के टुकडे रिंकू को भी लगे। लोग दहशत में आ गए, स्टॉल वाले लडके खून से लथपथ सोनू और रिंकू को लेकर एसएन इमरजेंसी पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सोनू को म्रत घोषित कर दिया।
मची चीख पुकार और दहशत
कॉफी मशीन के तेज आवाज के साथ फटने से चीख पुकार मच गई, सगाई कार्यक्रम में शामिल हुए लोग दहशत में आ गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैटरिंग संचालन ने मामला दबाने की कोशिश की, हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना नहीं दी गई। दूसरी स्टॉल पर काम कर रहे लडके खुद ही दोनों को लेकर इमरजेंसी पहुंचे, इससे पहले ही सोनू की मौत हो चुकी थी। इस हादसे से स्टॉल पर काम करने वाले लडकों में आक्रोश है।