Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ One death in every 7 minute due to cervical cancer says Rainbow Hospital Director Dr Narendra Malhotra in Agra
टॉप न्यूज़हेल्थ

One death in every 7 minute due to cervical cancer says Rainbow Hospital Director Dr Narendra Malhotra in Agra

92

आगरालीक्स …आगरा के साथ देश में सर्वाइकल कैंसर से हर सात मिनट में एक मौत हो रही है। एक मां, एक बहन, एक पत्नी, बेटी या एक दोस्त को। एक मात्र कैंसर जिसका संपूर्ण इलाज संभव भी है। सही समय पर जांच, वैक्सीनेशन और इलाज से सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म कर सकते हैं। यह जानकारी रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक व आगरा के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने दी।


एमएसडी फार्मास्युटिकल्स की ओर से मथुरा के विंग्सटन होटल में गुरूवार को स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञों के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता आगरा के डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने किशोरियों में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन की भूमिका विषय पर जानकारी दी। डा. मल्होत्रा ने बताया कि कैंसर को लेकर समाज में पर्याप्त जागरूकता आ रही है। इसके बावजूद एक ऐसा कैंसर है जिसकी रोकथाम को लेकर कोई खास चर्चा नहीं हो रही है। यह कैंसर है सर्वाइकल कैंसर या गर्भाशय के मुंह का कैंसर। ऐसा तब है जब एक मोटे अनुमान के मुताबिक हर साल लगभग 70 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की वजह से अपनी जान गंवाती हैं। बे्रस्ट कैंसर के बाद महिलाओं की जान लेने वाला यह दूसरा सबसे प्रमुख कैंसर है। हालांकि इस कैंसर की रोकथाम और बचाव के लिए वैक्सीन मौजूद हैं। लिवर कैंसर के बाद यह दूसरा कैंसर है जिसे वैक्सीनेशन की मदद से रोका जा सकता है, लेकिन लोग इसके बारे में नहीं जानते।
इस दौरान डा. मीना सूद, डा. अनुराधा माहेश्वरी, डा. सिद्धार्थ कुमार, डा. अभिषेक अग्रवाल, डा. केके अग्रवाल, डा. अनंत व्यास, डा. अनिल अग्रवाल, डा. अंशु शर्मा, डा. लक्ष्मी शर्मा, डा. शैफाली अग्रवाल, डा. प्रीति गोयल, डा. रचना अग्रवाल, डा. बीपी माहेश्वरी, डा. गणेश शर्मा, डा. केजी बंसल, डा. एमके गुप्ता, डा. नरेश अग्रवाल, डा. पवन अग्रवाल, डा. पीके गुप्ता, डा. आरके चतुर्वेदी, डा. आरके उप्पल, डा. संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।

एचपीवी वायरस से करती है बचाव
सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पैपीलोमा वायरस एचपीवी की वजह से होता है। यह वायरस यौन गतिविधियों के जरिए फैलता है। इसलिए इसे विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का जोर इस बात पर है कि इसे किशोरावस्था में ही लड़कियों को लगा दिया जाए।

किशोरियों को अधिक फायदा
एक बार इनफेक्शन हो जाने के बाद इस वैक्सीन का फायदा नहीं होता। इसलिए विशेषज्ञों ने इसके लिए 09 से 12 वर्ष की आयु में ही लगाने की सलाह दी है। इस वैक्सीन के तीन डोज होते हैं जो उनके तय समय पर दिए जाने चाहिए।

पैप स्मीयर टेस्ट जरूरी
पैप स्मीयर टेस्ट को जरूरी बताया गया है। इसी टेस्ट के जरिए पता चलता है कि सर्वाइकल कैंसर है या नहीं। यह टेस्ट वैक्सीनेशन के बाद भी जरूरी है।

09 से 45 वर्ष के बीच लगते हैं टीके
डा. मल्होत्रा ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक 09 साल की लड़कियों से लेकर 45 साल की महिलाएं तक इस वैक्सीन को लगवा सकती हैं। डाॅक्टरों की निगरानी में यह वैक्सीन तीन चरणों में लगाई जाती है, जिसके लिए समय निर्धारित है। यौन संबंध स्थापित करने से पहले ही वैक्सीन लगवा लेना ज्यादा जरूरी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!