आगरालीक्स ..आगरा में 81 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी और बारिश का कहर बरपा, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी, कुछ देर के लिए बादल छा सकते हैं।
शनिवार रात 8 30 बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी, आंधी इतनी तेज थी कि पेड और होर्डिंग टूट गए, सडकों पर वाहन जहां के तहां थम गए। कुछ ही देर में आंधी का कहर बरपने लगा, जगह जगह सडक पर पेड टूट कर गिर गए। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पडे।
बिजली हुई गुल
आंधी और बारिश से जगह जगह फॉल्ट हो गए, इससे पूरे जिले की बिजली गुल हो गई, रात में अंधेरा पसरा रहा। घंटों लोग बिजली के आने का इंतजार करते रहे।
42 डिग्री तक पहुंच जाएगा तापमान
बारिश और आंधी के बाद मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को तेज धूप निकलेगी। इसके बाद सप्ताह भर अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढने लगेगा, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है।
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/03/19) 39.8
Departure from Normal(oC) –
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/03/19) 12.4
Departure from Normal(oC) –
7 Day’s Forecast
Date Min Temp Max Temp Weather
30-Mar 18.0 39.0 Mainly clear sky becoming partly cloudy towards afternoon or evening
31-Mar 17.0 38.0 Mainly Clear sky
01-Apr 17.0 37.0 Clear sky
02-Apr 18.0 37.0 Clear sky
03-Apr 19.0 39.0 Clear sky
04-Apr 20.0 40.0 Sunny Day
05-Apr 20.0 42.0 Sunny Day