आगरालीक्स …आगरा में 24 प्रत्याशी चुनाव लड रहे हैं, तीन प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया। आगरा के सात और सीकरी के 9 नामांकन पत्र खारिज हो गए हैं। आगरा सुरक्षित सीट पर 9 और सीकरी सीट पर 15 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। पिछली बार दोनों सीटों पर 43 प्रत्याशी थे।
26 मार्च तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान आगरा सीट के लिए 18 और सीकरी सीट के लिए 25 प्रत्याशियों ने परचा भरा था। दोनों सीटों पर इस बार भी कुल 43 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
27 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच में आगरा के सात और सीकरी के 9 नामांकन पत्र खारिज हो गए। इस तरह से आगरा पर 11 और सीकरी पर 16 प्रत्याशी शेष रह गए थे। शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित था।
तीन ने नाम वापस लिए
इस दौरान आगरा सीट से दो प्रत्याशी (निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप सिंह और विमल कुमार) और सीकरी सीट से महानवादी पार्टी के बंगाली राम ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद दोनों सीटों पर कुल 24 प्रत्याशी रह गए हैं। इसमें आगरा में दो और सीकरी में छह निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
आगरा लोकसभा सीट पर 9 प्रत्याशी
प्रत्याशी राजनीतिक दल चुनाव चिह्न
प्रीता हरित कांग्रेस हाथ
मनोज कुमार सोनी बसपा हाथी
प्रो. एसपी सिंह बघेल भाजपा कमल
चंद्रपाल आदर्श समाज पार्टी छड़ी
राजा वाल्मीकि राष्ट्रीय व्यापार पार्टी मटर
रामजी लाल विद्यार्थी पीस पार्टी कांच का गिलास
हिमांशी लोक गठबंधन पार्टी माचिस की डिब्बी
हसनुराम अंबेडकरी निर्दलीय ट्रैक्टर चलाता किसान
बाबूलाल निर्दलीय कैंची
फतेहपुर सीकरी के मैदान में 15 प्रत्याशी
प्रत्याशी राजनीतिक दल चुनाव चिह्न
राजकुमार चाहर भाजपा कमल
राज बब्बर कांग्रेस हाथ
श्रीभगवान शर्मा (गुड्डू पंडित) बसपा हाथी
गुल चमन शेरवानी वंचित इंसाफ पार्टी चप्पलें
मनीषा सिंह प्रसपा चाबी
विजय सिंह धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी कांच का गिलास
सत्येंद्र बघेल आम जनता पार्टी (इंडिया) हेलीकॉप्टर
सर्वेश कुमार भारतीय मजदूर जनता पार्टी ट्रैक्टर चलाता किसान
सादाब नूर आदर्श समाज पार्टी छड़ी
अनिल कुमार कुशवाह निर्दलीय टेलीफोन
आरती शर्मा निर्दलीय गन्ना किसान
पास्टर थॉमस मैसी निर्दलीय तुरही
नरेश कुमार निर्दलीय ट्रक
पुरुषोत्तम दास (फौजी भाई) निर्दलीय तुरही बजाता आदमी
राम बहोरी निर्दलीय बल्ला