आगरालीक्स.. आगरा में आगरा लखनऊ वे पर टॉयलेट करने के लिए उतरा, पीछे से आ रही गाडी ने टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत।
आगरा के शमसाबाद निवासी मोनू सिंह कैंटर लेकर लखनऊ गए थे, वहां से आम लेकर शमसाबाद लौट रहे थे, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार देर रात वे एक्सप्रेस वे के डौकी क्षेत्र में कैंटर को किनारे खडा कर दिया। वे नीचे उतरे और कैंटर के पीछे खडे होकर टॉयलेट करने लगे, पीछे से आ रहा ट्रक कैंटर में घुस गया। हादसे में कैंटर चालक मोनू सिंह की मौत हो गई।
एक्सप्रेस वे पर आम ही आम
हादसे के बाद कैंटर में रखे आम एक्सप्रेस वे पर पफैल गए, एक्सप्रेस वे पर आम ही आम दिखाई देने लगे, इससे एक्सप्रेस वे से होकर जा रहे वाहनों को परेशानी हुई।