Tuesday , 28 July 2026
Home बिगलीक्स One killed, 2 Injured in Chemical Factory fire in Agra
बिगलीक्स

One killed, 2 Injured in Chemical Factory fire in Agra

188

आगरालीक्स ….आगरा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण  आग में युवक जिंदा जला, आग में झुलसे दो युवकों की हालत गंभीर है। शहर की घनी बस्ती स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से लोगों में आक्रोश है।

आगरा के शाहगंज क्षेत्र स्थित राम नगर की पुलिया में घनी बस्ती के बीच में केमिकल फैक्ट्री है। केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को आग लग गई, केमिकल के कारण आग की लपटें बेकाबू होती चली गईं। लोग कुछ समझ पाते तब तक केमिकल फैक्ट्री आग की लपटों से घिर चुकी थी। दमकल की गई गाडियों के साथ स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे।

एक का शव निकला, दो गंभीर
केमिकल फैक्ट्री में लोग घुसे तो होश उड गए, वहां एक शव पडा हुआ था, इसके बाद केमिकल फैक्ट्री में मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटाई गई, इसमें सामने आया कि शव रोहन का था, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग में वह जिंदा जल गया, जबकि कालू और राजेश गंभीर रूप से घायल हैं। इन दोनों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

आग की लपटों में दब गई चींखें
केमिकल फैक्ट्री में करीब 12 लोग काम कर रहे थे, उसी समय आग लग गई, आग की लपटें बेकाबू होने पर जान बचाकर लोग बाहर भाग आए। मगर, रोहन, राजेश और कालू आग पर काबू पाने में जुटे रहे। कुछ ही देर में ये तीनों भी आग की लपटों के बीच घिर गए। रोहन जान बचाने के लिए चीखता रहा लेकिन उनकी चीख आग की लपटों के बीच दब गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Lives: Kawad Yatra preparation in Agra, Video

आगरालीक्स आगरा में सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े इंतजाम, मानक...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman goes missing after Fifth day of Marriage

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में शादी के पांच दिन बाद पत्नी गायब,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Sorry gives freedom to do wrong things Says Jaya Kishori

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो. आगरा में जया किशोरी ने कहा आजकल की सॉरी...

बिगलीक्स

Agra News Live: FSDA taken sample of Food Items in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में त्योहारी सीजन को देखते हुए एफएसडीए की टीम...

error: Content is protected !!