
(इंटरनेट फोटो)
आगरा के कालिंदी विहार स्थित मैरिज होम में काजल और एटा निवासी रोहित का शादी समारोह चल रहा था। रविवार को एटा से बारात मैरिज होम पहुंची, रात को बारात चढ रही थी। रोहित की बारात जैसे ही मैरिज होम के गेट पर पहुंची, वहां हर्ष फायरिंग होने लगी। बारात को स्वागत करने के लिए खडे पटेल नगर निवासी हार्डवेयर कारोबारी प्रमोद गुप्ता खडे हुए थे, एक गोली उन्हें भी लग गई, वे जमीन पर गिर पडे और खून बहने लगा। इसे देख बारातियों के होश उड गए। शादी की खुशी में चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगी, परिजन प्रमोद गुप्ता को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने एसएन ले जाने के लिए कह दिया, एसएन पहुंचने तक प्रमोद की मौत हो गई। इस हादसे से लोग कांप गए हैं, शादी समारोह की खुशी के बीच हर्ष फायरिंग से मौत ने लोगों को झकझोर दिया है।
हर्ष फायरिंग पर है रोक, हो रहे हैं हादसे
यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी हर्ष फायरिंग में मौत हो चुकी हैं। इसके बाद भी बारात में हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। बाराती और घराती पक्ष के बीच हर्ष फायरिंग को लेकर होड लग जाती है। खुद को ज्यादा दमदार और ताकतवार दिखाने के लिए लोग कई राउंड हर्ष फायरिंग कर रहे हैं।
Leave a comment