Tuesday , 14 April 2026
Home एजुकेशन One lecturer & 3 employee suspension revoked by Dr BR Ambedkar Univ. EC
एजुकेशन

One lecturer & 3 employee suspension revoked by Dr BR Ambedkar Univ. EC

125

u
आगरालीक्स….
डॉ भीमराव अंबेडकर विवि में बडे फैसले लिए गए हैं। कर्मचारी संघ चुनाव से 20 घंटे पहले पांच साल से निलंबित चल रहे तीन कर्मचारियों को बहाल ​कर दिया गया है। वहीं, एक लेक्चरर को भी बहाल किया गया है, वे सात साल से निलंबित चल रहे थे।
विवि के कर्मचारी संघ चुनाव के लिए मतदान बुधवार 18 नवंबर सुबह 10 बजे से होगा। इससे पहले मंगलवार शाम को कुलपति आवास में कार्यपरिषद ईसी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दो पफैसले लिए गए। आईएसएस से एससी एसटी कर्मचारियों की भर्ती में धांधली और पूर्व कुलपति केएन त्रिपाठी के साथ मारपीट के मामले में 2008 से निलंबित चल रहे लेक्चरर आरके भारती को बहाल करने पर मुहर लगा दी गई। इसके बाद दूसरा बडा फैसला वित्तीय अनियमिताओं के आरोप पर निलंबित चल रहे कर्मचारी ​अनिल गौतम, चंद्रवीर सिह और इंतजार अली को बहाल करने का फैसला लिया गया है।
प्रत्याशी बता रहे उपलब्धि
कर्मचारियों को बहाल किए जाने पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश चौधरी और महामंत्री पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता इसे अपनी अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। इस पर वे कर्मचारियों से वोट मागने में जुटे हैं।
शाम पांच बजे तक परिणाम
विवि के जुबली हॉल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कर्मचारी संघ चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके लिए तीन बूथ बनाए गए हैं, परिचय पत्र लेकर आने वाले कर्मचारी ही मतदान कर सकेंगे। दोपहर 2 30 बजे से मतगणना होगी और शाम पांच बजे तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: The Assistant Professor Selection Re-examination will be held at 7 centers in Agra on April 18 and 19…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 7 केंद्रों पर 18 व 19 अप्रैल को होगी सहायक...

एजुकेशन

Agra News: Dayalbagh Educational Institute, Agra celebrated its 44th Convocation with great joy and enthusiasm…#agranews

आगरालीक्स…डीईआई के 44वें दीक्षांत समारोह में 88 को डायरेक्टर मेडल तो 2...

एजुकेशन

Admission Open in St. Marks School, Agra for Class Nursery to 8th

आगरालीक्स…आगरा के सेंट मार्क्स स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन शुरू....

एजुकेशन

Agra News: Rojgaar Mela on March 24 in University. More than 30 renowned companies will offer jobs to students…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि में 24 मार्च को रोजगार मेला. 30 से अधिक...

error: Content is protected !!