आगरालीक्स…आगरा में कोरोना महामारी का एक साल..ग्राफ में देखिए किस तरह मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक महामारी की चपेट में रही ताजनगरी…
सितंबर 2020 में सबसे अधिक संक्रमित मिले
आगरा में कोरोना महामारी को एक साल हो गया है. मार्च 2020 में कोरोना का पहला केस आगरा में मिला था. 2020 का मार्च ही वह महीना है जिसने दुनिया को थाम दिया था. जनता कफ्यू से लेकर देश में पहला 21 दिन का लॉकडाउन इसी माह में लगा था. आगरा का ताजमहल सहित स्कूल, जिम, सिनेमा सबकुछ बंद हो गया था. इसके बाद आगरा में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता गया. सितंबर 2020 वह माह था जब आगरा में कोरोना अपने चरम पर था. इस एक माह में आगरा के अंदर 2800 करीब संक्रमित मिले थे. नवंबर में फिर कोरोना संक्रमण फैला लेकिन उसके बाद धीरे—धीरे संक्रमितों के आंकड़े कम होते गए. कोरोना महामारी के एक साल का अंतिम माह फरवरी 2021 भी समाप्त हो गया है और इस माह में अभी तक सिर्फ 54 संक्रमित ही मिले हैं. आशा है कि आगामी माह में कोरोना महामारी आगरा में पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी.
