Sunday , 25 October 2026
Home agraleaks Online business seven days, then why sword on us#agranews
agraleaksटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्सबिजनेसयूपी न्यूजसिटी लाइव

Online business seven days, then why sword on us#agranews

272

आगरालीक्स (30 July 2021 Agra News)… आॅनलाइन कारोबार सात दिन तक चल रहा है। छोटे कारोबारी पांच दिन तक ही दुकान खोल पा रहे हैं। इसको लेकर व्यापारियों में…।

ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा उछाल
कोरोना काल में ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा उछाल आया है। हर सामान आॅर्डर करते ही घर पहुंच रहा है। इससे छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उस पर भी पांच दिन दुकान खोलने की बंदिशें। इससे आर्थिक चोट और बढ़ रही है। मोहल्लों से खरीदारों की रौनक गायब है। अब व्यापारियों का कहना है कि आॅनलाइन कारोबार सात दिन तक चल रहा है। छोटे व्यापारी लॉकडाउन के कारण शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि सरकार की यह भेदभाव पूर्ण नीति है।

आगरा में व्यापार चौपट होने के कगार पर
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के ज़िला महासचिव गिर्राज अग्रवाल ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा नुकसान में छोटा व्यापारी है। ऑनलाइन शॉपिंग के कारण रिटेलर को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहार करीब हैं। ऐसे में दो दिन दुकान बंद रखने की बंदिशें मार डाल रही हैं। छोटे बाजारों में शनिवार और रविवार को ही सबसे ज्यादा लोग खरीदारी को निकलते हैं। यही दो दिन बाजार बंद रहता है। उन्होंने कहा कि आॅनलाइन कारोबार हर दिन जारी रहता है। इनकी सप्लाई सातों दिन लगातार चल रही है। ऐसे में इसे भी बंद किया जाए या शनिवार और रविवार को भी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि वैसे भी आगरा में व्यापार चौपट होने की कगार पर है। यदि यही स्थिति रही तो वह दिन दूर नहीं जब रिटेल काउंटर पर ग्राहकों का आना बंद हो जाएगा।

गिर्राज अग्रवाल ज़िला महासचिव

दो अगस्त को देंगे ज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने बताया कि सरकार व्यापारियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि जब मॉल मेगामार्ट अपनी सप्लाई सातों दिन दे सकते हैं तो छोटे दुकानदारों के लिए सप्ताह में दो दिन दुकान बंद रखने का आदेश क्यों है। या फिर इन मेगामार्ट से सप्लाई शनिवार और रविवार को बंद कराई जाए। इतना ही नहीं, इस नीति को समाप्त कर कारोबारियों को खुल कर व्यवसाय करने का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल दो अगस्त को इस मामले में डीएम को ज्ञापन देगा। उनसे दो दिन की बंदी खुलवाने की मांग करेगा।

नरेश पांडेय महानगर अध्यक्ष

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिजनेस

Curry Patta Cafe’s second outlet is now in Kamla Nagar, on Central Bank Road, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में करी पत्ता कैफ़े का दूसरा आउटलेट अब कमला नगर, सेंट्रल...

error: Content is protected !!