अलीगढ़लीक्स… ( 30 July ) । एएमयू में वेब वर्ता में मदरसा छात्रों को आधुनिक शिक्षा देने पर मंथन किया गया।
एएमयू के सेंटर फार प्रोमोशन आफ एजूकेशनल एण्ड कल्चरल एडवांसमेंट आफ मुस्लिम्स आफ इंडिया के तत्वाधान में फ्लानिंग फार योर फ्यूचरः फ्राम मदरसा टू माडर्न एजुकेशन विषय पर आयोजित एक वेब टाक में पारंपरिक और आधुनिक शिक्षा के बीच की खाई को पाटने और मदरसा छात्रों को आधुनिक समय के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने पर विचार.विमर्श किया गया।
एएमयू में वेब वार्ता
रिसोर्स पर्सन एएमयू के पूर्व छात्र डा. सआदत एम अलहाशमी ; शारजाह विश्वविद्यालयए संयुक्त अरब अमीरातद्ध ने छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें करियर के विषय में सावधानी से निर्णय लेने के बारे में जानकारी दी।
रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा
उन्होंने भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, गणित, कंप्यूटर विज्ञान, अंग्रेजी भाषा और साहित्य और अन्य नियमित विषयों के साथ आधुनिक पाठ्यक्रम का अध्ययन करके रोजगार के अवसरों के लिये स्वयं को अधिकाधिक तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डाला।
डा नसीम अहमद खान निदेशक सीईपीईसीएएमआई ने स्वागत भाषण दिया। डा. खुर्शीद आलम ने अतिथि वक्ता का परिचय दिया। डा. फरहीन अंजुम ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। कार्यक्रम का संचालन एम राशिद अकील ने किया।