मथुरालीक्स.. आनलाइन गोवर्धन पर्वत की शिलाओं की बिक्री करने के आरोप में लक्ष्मी डिवाइन कंपनी के मालिक वी प्रेम कुमार अरेस्ट, पूछताछ कर रही पुलिस।
मथुरा में गिर्राज महाराज के गोवर्धन पर्वत की शिलाओं की आनलाइन बिक्री के लिए इंडिया मार्ट पर चेन्नई की कंपनी लक्ष्मी डिवाइन आर्टिकल स्टोर्स ने पोस्ट डाली। मथुरा में लोगों ने विरोध किया, केशव मुखिया और विजय राघव की तहरीर पर मथुरा में मुकदमा दर्ज किया गया। इंडिया मार्ट पर डाली गई पोस्ट में नेचुरल गिरि गोवर्धन शिला गोवर्धन स्टोन गिरिराज कृष्ण शिला और शिला की कीमत 5175 रुपये थी। इस मामले में मथुरा पुलिस ने लक्ष्मी डिवाइन कंपनी के संचालक वी प्रेम कुमार निवासी जिला कुटुंबकम, चेन्नई को अरेस्ट कर लिया है।