नईदिल्लीलीक्स… भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत की स्थिति मजूबत होती जा रही है। भारत की पहली पारी के 329 रन के जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में चाय तक आठ विकेट पर 106 रन बना लिए थे।
भारत ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पारी छह विकेट पर तीन सौ रन से आगे शुरू की लेकिन बाद के चार बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सके। एक छोर पर ऋषभ पंत 58 रन बनाकर रन नाबाद रहे।
चार बल्लेबाज शून्य पर आउट
भारत की ओर से सिर्फ रोहित के 161 रन, रहाणे 67 औऱ ऋषभ पंत 58 रन अधिक रहे। चार बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली, शुभमन गिल कुलदीप औऱ इशांत शून्य पर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली ने चार, ओली स्टोन ने तीन, जे लीच ने दो और जो रूट को एक सफलता मिली।
पहले सेशन में गिरे आठ विकेट
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की लेकिन इशांत ने भी इंग्लैड का खाता खोले बिन ही रोरी बर्न्स को शून्य पर आउट कर दिया। 16 रन के स्कोर पर सिबली अश्विन का शिकार बन गए। इसके बाद अश्विन 23 रन के स्कोर पर चलता कर दिया। पहला टेस्ट खेल रहे अक्षर पटेल ने कप्तान जो रूट को आउट कर इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। पहले सेशन में आठ विकेट गिरे, जिसमें चार भारत के औऱ चार इंग्लैंड के। लंच के बाद लंच के बाद बेन स्ट्रोक अश्विन का शिकार बने, जबकि ओली पोप का विकेट मोहम्मद सिराज ने निकाल दिया।