आगरालीक्स ..आगरा के छात्र ने फाइनेंस पर आॅनलाइन शॉपिंग कंपनी से 29 हजार में लैपटॉप आॅर्डर किया, पार्सल में लैपटॉप की जगह डमी निकला, छात्र के टवीट के बाद आॅनलाइन शॉपिंग कंपनी बैकफुट पर आ गई है, उसे लैपटॉप के लिए दिए गए रुपये वापस करने और इस मामले में मुकदमा दर्ज ना कराने के लिए कहा गया है।
आगरा के बांईपुर निवासी आगरा कॉलेज के छात्र संजय शर्मा ने 12 दिसंबर को लैपटॉप के लिए बुकिंग कराई, उसने फाइनेंस कंपनी से लैपटॉप के लिए पफाइनेंस कराकर 29490 रुपये का भुगतान किया। 14 दिसंबर को उसके पास लैपटॉप की डिलीवरी का मैसेज आ गया, वह पार्सल लेने कैलाशपुरी पहुंचा, यहां पैकेट खोलने पर लैपटॉप की जगह उसका डमी निकाला। इसे देख छात्र के होश उड गए।
टवीट करने के बाद बैकफुट पर कंपनी
छात्र ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की, उससे कंपनी से संपर्क करने के लिए कह दिया, इसके बाद छात्र ने टवीट किया, टवीट करने पर आॅनलाइन शॉपिंग कंपनी बैकफुट पर आ गई। छात्र को आश्वासन दिया गया है कि 27 दिसंबर को उसके पैसे वापस आ जाएंगे, उससे कहा गया है कि वह मुकदमा दर्ज ना कराए।