नईदिल्लीलीक्स…. पहलगाम का बदला, भारत ने पाकिस्तान और पीओके में की एयर स्ट्राइक, पाकिस्तान ने माना छह जगहों पर 24 जगह एयर स्ट्राइक की गई। आतंकी ठिकानों को किया तबाह। ( Operation Sindoor Video: 24 AIR strike on 6 places in POK & Pakistan )
पहलगाम आतंकी हमले के 15 वें दिन भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके लिए भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आपरेशन सिंदूर चलाया।
नौ ठिकानों को किया तबाह
एयर स्ट्राइक में जिन आतंकी समूहों के ठिाकनों को निशाना बनाया गया वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे।
सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा रेडी टू स्ट्राइक
एयर स्ट्राइक से पहले सेना ने हमले से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा रेडी टू स्ट्राइक, ट्रेंड टू विन, साथ ही लिखा प्रहाराय सन्निहता:, जयाय प्रशिक्षिता: लिखा, कुछ ही देर में आतंकी कैंपों पर हमले की खबरें आने लगी।
पाकिस्तान सेना ने शुरू की गोलाबारी
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी गोलाबारी की गई।