एंटरटेनमेंटलीक्स(05th August 2021)… अक्षय कुमार की बहुप्रीतिक्षित फिल्म बेलबॉटम में लारा दत्ता के इंदिरा गांधी वाले लुक को लेकर बड़ी चर्चा है। फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी लारा दत्ता…।
मेकअप मैन की तारीफ
इंदिरा गांधी के चरित्र को तमाम फिल्मों में रखा गया। लेकिन बेलबॉटम फिल्म में लारा दत्ता का लुकर परफेक्ट नजर आ रहा है। ये बहुत मुश्किल काम था। और इसे अंजाम दिया है फिल्म् इंडस्ट्री के बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ ने। विक्रम इससे पहले भी चार फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। लोगों ने उन्हें एक बार फिर पुरस्कृत करने की अपील की है।
कई अभिनेत्री निभा चुकी हैं इंदिरा गांधी का रोल
इससे पहले भी इंदिरा गांधी के चरित्र वाली कई फिल्में बन चुकी हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। 2019 में शिवसेना नेता बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे में अवंतिका अकेरकर ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। सलमान रश्दी के उपन्यास मिडनाइट में ब्रिटिश अभिनेत्री चौधरी ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। कीर्ति कुल्हारी फिल्म् इंदु सरकार में सुप्रिया विनोद ने इंदिरा गांधी की भूमिका अभिनीत की थी। सुप्रिया विनोद मराठी फिल्म यशवंत राव चाव्हाण: बखार एक बदाल्ची में भी इंदिरा गांधी का किरदार निभा चुकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बायोपिक पीएम नरेंद्र मोदी में किशोरी साहणे ने इंदिरा गांधी का चरित्र अभिनीत किया था।