Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Over 5 crore sapling planted, More than 6 lakh from Agra
बिगलीक्स

Over 5 crore sapling planted, More than 6 lakh from Agra

125

cm 2
आगरालीक्स
 … सीएम अखिलेश यादव के ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी अभियान के तहत प्रदेश में छह करोड से अधिक पौधे लगाए गए। आगरा में 80 स्थानों पर बारिश के बीच 6 70 लाख पौधों का रोपण किया गया।
11 जुलाई को विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य से 24 घंटों 5 करोड़ पौधे रोपण अभियान के अन्तर्गत जनपद आगरा में 80 स्थलों पर 6,70,803 पौधों का रोपण हेतु प्रातः 10 बजे से अभियान प्रारम्भ कर दिया गया। आगरा में रामसकल गुर्जर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण, सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, अभिनव शर्मा सलाहकार प्राविधिक शिक्षा, महाराज सिंह ब्लाक प्रमुख किरावली, राजपाल यादव सपा नेता, रहीसउद्दीन कुरैशी सपा नगर अध्यक्ष आगरा, नगेन्द्र प्रताप मुख्य विकास अधिकारी, आर0के0 सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान, विष्णु सिंह वन संरक्षक आगरा वृत्त, कृष्ण कुमार सिंह प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी (डीएफओ) आगरा सहित विभिन्न अधिकारियों, यू0पी एनसीसी बटालियन के कैडेटों, स्थानीय विद्यार्थियों व आम जनता रूनकता वन ब्लाक में एक-एक पौधा रोपित कर अभियान को गति दी।
IMG-20160711-WA0086 (1)जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बाह क्षेत्र के बटेश्वर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से पूरे प्रदेश में 11 जुलाई को 05 करोड़ पौधों का रोपण कर गिनीज बुक में नाम के लिये आगरा जनपद की विशेष रूप से हिस्सेदारी रहेगी, अर्थात पौधों के रोपण में आगरा जनपद 06 लाख 70 हजार पौधे रोपकर रिकार्ड बनाया है। जिसके लिए तहसील, विकास खण्ड वार वृक्षारोपण प्रभारी, सुपरवाइजर, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सेक्टर, जोनल, वरिष्ठ जोनल अधिकारी तथा आब्जर्वर को जिम्मेदारी दी गई।
डीएफओ के.के. सिंह ने बताया कि सभी वृक्षारोपण क्षेत्रों में स्थानीय ग्राम प्रधानों सहित स्थानीय जनता ने भारी संख्या में भाग लिया। इस अभियान में लगभग 10 हजार श्रमिक व सरकारी विभागों के कार्मिक आदि लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड शमशाबाद में 5 स्थलों पर 51 हजार, फतेहाबाद में 21 स्थलों पर 184428, पिनाहट में 21 स्थलों पर 181313, बाह में 17 स्थलों पर 109836, जैतपुरकला में 13 स्थलों पर 110376, खेरागढ़ में 1 स्थान पर 20 हजार, खंदौली में 1 स्थान पर 7600, अछनेरा में 1 स्थान पर 6250 सहित जनपद में कुल 80 स्थलों पर 6 लाख 70 हजार 803 पौधे का रोपण 813.355 हैक्टेयर क्षेत्रफल में किये जाने लक्ष्य के सापेक्ष सांय 6.30 बजे तक जनपद आगरा में 6.22 लाख पौधों का रोपण पूर्ण हो चुका है, शेष 48800 पौधों का रोपण निर्धारित अवधि 12 जुलाई को प्रातः 10 बजे तक पूर्ण किया जायेगा। एत्मादपुर में पौधारोपण में सपा जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, महासचिव ऊदल सिंह कुशवाह,जिला मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा उमेश यादव राजपाल यादव, बड्डे खान,ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

error: Content is protected !!