Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स PACL Investors agitation in Collectorate Agra
बिगलीक्स

PACL Investors agitation in Collectorate Agra

96

आगरालीक्स …आगरा में बडी संख्या में निवेशकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया, इनका रीयल एस्टेट कंपनी करोडों रुपये डूब गया है , प्रदर्शन में महिलाएं भी बैनर लेकर शामिल हुई। इन्होंने जिला प्रशासन ने पैसा दो या फांसी दो के बैनर लेकर कंपनी में निवेश की रकम को वापस करने की गुहार लगाई है।  20 अगस्त तक सेबी द्वारा धनराशि वापस दिलाने के संबंध में लिखित में कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो देशव्यापी आंदोलन होगा।
रीयल एस्टेट कंपनी पीएसीएल लिमिटेड के डूबने से आगरा सहित हजारों निवेशकों का लाखों रुपये भी डूब गया है। मंगलवार को आगरा में दर्जनों पीड़ित निवेशकों ने शहीद स्मारक से कलक्ट्रेट तक अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट का घेराव कर हंगामा किया। चेतावनी दी है कि 20 अगस्त तक सेबी द्वारा धनराशि वापस दिलाने के संबंध में लिखित में कोई जवाब नहीं दिया जाता है तो देशव्यापी आंदोलन होगा। जिलाधिकारी गौरव दयाल को ज्ञापन सौंपा।

ऑल इनवेस्टर सेफ्टी आर्गनाइजेशन के बैनर तले तमाम निवेशकों ने एमजी रोड पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पर्ल्स ग्रुप की रीयल एस्टेट कंपनी पीएसीएल लिमिटेड के मालिकों के खिलाफ नारेबाजी की। इस कंपनी कंपनी द्वारा भूखंड देने के नाम पर हजारों निवेशकों से धनराशि एकत्रित की थी।

22 अगस्त 2014 को इस कंपनी को सेवी ने प्रतिबंधित कर दिया। आगरा के भी चार लाख से अधिक लोगों द्वारा लगभग 800 करोड़ रुपया निवेश करने की बात कही जा रही है। देशभर के लाखों निवेशक 31 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर एकत्रित होकर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।

आर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के माध्यम से वह सेबी से लिखित आश्वासन चाहते हैं। उनका रकम कब और कैसे मिलेगी, इसका उन्हें जवाब चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव रनवीर चाहर, मुन्ना लाल झा, प्रदेश अध्यक्ष एससी जैना, पवन खंडेलवाल, पुष्पेंद्र चाहर, नरेंद्र चाहर, डा. इंद्रवीर सिंह चाहर आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!