आगरालीक्स… आगरा के होनहारों का चयन यूपीपीएससी पीसीएस 2020 में हुआ है।
सोमवार रात को नतीजे घोषित किए गए। दिल्ली की संजिता ने टॉप किया है।
रोहित यादव

आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी रोहित यादव का चयन युवा कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ है, वे लगातार दूसरी बार पीसीएस में चुने गए हैं।
गरिमा

आवास विकास कालोनी निवासी गरिमा का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है, यह उनका दूसरा प्रयास था।
शिवम यादव पीसीएस 2020 में शिवम यादव का चयन एआरटीओ के पद पर हुआ है।