आगरालीक्स ..आगरा में अभिभावकों ने मांग की है कि फीस माफ की जाए और स्कूल ना खोले जाएं, इसे लेकर अभिभावकों की पालीवाल पार्क में बैठक हुई, राज्यमंत्री को अभिभावकों ने ज्ञापन सौंपा। अभिभावकों ने राज्यमंत्री उदयभान सिंह से स्कूल फीस माफ करने की मांग की। अभिभावकों ने फीस माफ करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। साथ ही उनकी समस्या और मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में अभिभावक अरुण मिश्रा ने कहा की स्कूल लगातार फ़ीस के लिए दबाव बना रहे हैं जबकि हमारे रोजगार भी संकट मे हैं, कोरोना महामारी के समय मैं शासन और प्रशासन को स्कूल को तब तक बंद रखने चाहिए जब तक कि कोविड 19 वायरस की वैक्सीन न बन जाये या संक्रमण समाप्त न हो जाये, तब ही हम अपने बच्चों और परिवार और समाज को इस महामारी से बचा सकते हैं। मनोज शर्मा ने कहा की स्कूल का मैनेजमेंट न मिलता है और न ही हमारी समस्या का समाधान करता है, प्रवीण सक्सेना ने कहा कहीं ये फीस की शर्मिंदगी किसी को आत्महत्या पर मजबूर न कर दे, सरकार को अविलंब सोचना चाइए, योगेश कक्कड़ ने स्कूल स्कूल पर व्यापक जनसम्पर्क अभियान की बात कही, भरत राजोरा ने सोशल पटल के माध्यम से अपनी बात को जन जन तक रखने का सुझाव दिया, शोभित जी ने आंदोलन को सड़क पर लड़ने का सुझाव दिया, नीरज भार्गव ने कहा की शिक्षा संस्थान और अभिभावकों मे आपस मे तालमेल होना चाहिए, बैठक मे मौजूद कवि व गीतकार दीपक सरीन ने बताया की पिछले कई दिनो से आगरा के तमाम स्कूल्स, स्कूल की फ़ीस के लिए तमाम तरह के उपक्रम कर रहे हैं कभी फीस जमा कराने के मैसेज भेजते हैं कभी स्कूल की टीचर्स से अभिभावकों पर फोन करवाते हैं।

बैठक के समन्वयक नरेश खिरवार व अरुण मिश्रा ने बताया कि समस्त अभिभावकों ने आज एकमत से कुछ मांगों पर निर्णय लिया जल्द है, जल्द ही प्रेसवार्ता का आयोजन कर इसे सार्वजनिक किया जाएगा, आज की बैठक मे सर्वश्री, प्रवीण, नीरज, सोनू, दिनेश, संजय, मनोज,प्रवीण, अमन, वरुण,संजय, रघुनाथ, कपिल, अतिन, संजीव, मानव आदि मौजूद रहें