आगरालीक्स.. आगरा से नियमित ट्रेनें 12 अगस्त तक निरस्त कर दी हैं, टिकट कैंसल होने पर एक जून से अभी तक आगरा में रेलवे 1.33 करोड़ रुपये से अधिक रिफंड कर चुका है।
लॉकडाउन में ट्रेन का संचालन मार्च में बंद कर दिया गया था, ऐसे में ट्रेनों में मई तक टिकट बुकिंग करा ली थी, जून में रेलवे काउंटर खुलने के बाद लोग रिफंड लेने पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से एक जून से अभी तक 1.33 करोड़ रुपये से अधिक रिफंड किया जा चुका है। आगरा के अन्य स्टेशन से भी रिफंड किया गया है।
सबसे ज्यादा राजा की मंडी से रिफंड
25 जून तक रेलवे ने तीन स्टेशनों से सबसे ज्यादा रिफंड किया है, इसमें भी राजा की मंडी रेलवे स्टेशन से सबसे ज्यादा 55 लाख रुपये रिफंड किए गए हैं। आगरा कैंट स्टेशन से 44 लाख और आगरा फोर्ट स्टेशन से 33 लाख रिफंड किया गया है।
12 अगस्त तक नियमित ट्रेन निरस्त
रेलवे द्वारा 12 अगस्त तक नियमित ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं, इससे रेलवे की आय में लगातार कमी हो रही है। रेलवे की इन तीनों स्टेशन से 39 लाख की ही टिकट बुक हुई हैं।