आगरालीक्स …आगरा के मिशनरी स्कूल के बाहर पैरेंटस ने हंगामा किया, रोड पर जाम लगा दिया। पैरेंटस स्कूल प्रशासन के नौंवी और दसवीं की कक्षाएं शिफ्ट किए जाने से आक्रोशित हैं। इसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
सेंट जॉर्जेज कॉलेज की मेन यूनिट बालूगंज में है और सेकेंड यूनिट, सेंट जोंस कॉलेज के पास है। कॉलेज की सेकेंड यूनिट की मान्यता का मामला अटका हुआ है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन 26 सितंबर से सेकेंड यूनिट की नौंवी और दसवीं की कक्षाएं बालूगंज यूनिट में शिफ्ट कर रहा है। इस तरह 26 सितंबर के बाद कॉलेज की सेकेंड यूनिट के नौंवी और दसवीं के छात्रों की कक्षाएं बालूगंज में चलेंगी। मगर, ये कक्षाएं सुबह के बजाय साढे 11 से साढे तीन बजे तक चलेंगी। सुबह बालूंगज यूनिट में बारहवीं कक्षा के बच्चों को पढाया जाएगा, उनकी छुटटी होने के बाद उन्हीं कक्षाओं में नौंवी और दसवीं के छात्रों की कक्षाएं चलेगी। इससे पैरेंटस में आक्रोश है। उन्होंने सोमवार को सेकेंड यूनिट पर कक्षाएं शिफ्ट करने के विरोध में हंगामा किया। इसके बाद रोड पर जमा लगा दिया। पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया, कॉलेज प्रशासन पैरेंटस को समझाने का प्रयास कर रहा है।
बदल जाएगा रुटीन, पैरेंटस और छात्र होंगे परेशान
इससे सेंट जॉर्जेज कॉलेज की सेकेंड यूनिट में पढने वाले छात्रों को परेशानी होगी। इससे उनका रुटीन गडबडा जाएगा। परिजनों को भी अपने बच्चों को बालूगंज छोडने के लिए जाना होगा, साढे तीन बजे तक कक्षाएं चलने से भी परिजन और उनके बच्चों को परेशानी होगी। इसका असर दसवीं की कक्षाओं पर भी पडेगा। इसका पैरेंटस विरोध कर रहे हैं। हालांकि, कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वे ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर देंगे। कॉलेज द्वारा किए जा रहे इस बदलाव से पैरेंटस आक्रोशित हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। छात्रों और उनके परिजनों की समस्या को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है।
(फाइल फोटो )
Leave a comment