मथुरालीक्स…खतरनाक नशा कर रहे बच्चे, कैसे रखा जाए दूर. संत प्रेमानंद महाराज ने दी माता—पिता के लिए ये जरूरी जानकारी
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के पास दूर—दूर से लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं और संत प्रेमानंद महाराज बड़े ही सहज और सरल तरीके से उस समस्या का हल बताते हैं और श्रीराधा का नाम जप करने की सलाह देते हैं. ऐसे ही एक समाजसेवी ने प्रेमानंद महाराज से बच्चों में बढ़ रही खतरनाक नशा की प्रवृत्ति की जानकारी दी और इन बुरी आदतों से कैसे दूर रखा जाए के बारे में पूछा.नशा मुक्ति अभियान से जुड़े समाजसेवी संत प्रेमानंद से मिलने के लिए पहुंचे और उन्होंने बच्चों और किशोरों में बढ़ती नशे की लत पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने आजकल छोटे बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को बताया और कहा कि एक एक बेहद चिंताजनक सामाजिक संकट बनता जा रहा है.
इस पर संत प्रेमानंद महराज ने परिजनेां और समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सबसे जरूरी है कि माता पिता और अन्य परिजन उनसे मित्रवत व्यवहार करें. उन्हें डांटने या डराने की बजाय दोस्त की तरह बात करें और उनकी समस्याएं सुनें. समाधान भी उसी स्नेह और समझदारी से करें. महाराज जी ने ये भी कहा कि जब बच्चों को घर में अपनापन मिलता है तो वे भटकते नहीं हैं. उन्हें अच्छा और बुरा समझाने का प्रभावी तरीका है प्यार और संवाद. संत प्रेमानंद महाराज ने समाजसेवी