आगरालीक्स …आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज में 20 सितंबर से अग्निवीर की भर्ती के लिए रैली आयोजित की जा रही है, भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, जालौन, इटावा और ललितपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र और सभी मूल दस्तावेजों के साथ आनंद इंजीनियरिंग कालेज के भर्ती ग्राउंड में पहुंचना होगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रवेश निर्धारित तिथि से पूर्व रात्रि में 12 बजे से मिलना शुरू होगा।
रैली की तिथि
20 सितंबर कासगंज कासगंज, सहावर व पटिलायी
- ललिलपुर तालवेट, माडावरा व पाली
21 सितंबर ललितपुर ललितपुर व मेहरोनी - झांसी मोठ, धरौली, मौरानीपुर व गरौठा
22 सितंबर झांसी झांसी - जालौन जालौन व कालपी
23 सितंबर जालौन उरई, माधोगढ़ व कोंच - इटावा ताखा व भरथना
24 सितंबर इटावा जसवंतनगर, सैफई, इटावा व चकरनगर - फिरोजाबाद सिरसागंज
25 सितंबर फिरोजाबाद फिरोजाबाद व शिकोहाबाद
26 सितंबर आगरा बाह - फिरोजाबाद टूंडला
- हाथरस सिकंदराराऊ
27 सितंबर हाथरस हाथरस व सादाबाद
28 सितंबर हाथरस सासनी - मैनपुरी कुरावली, करहल, भोगांव
29 सितंबर मैनपुरी मैनपुरी, किसनी व घिरोर
30 सितंबर एटा एटा व जलेसर
एक अक्टूबर एटा अलीगंज - अलीगढ़ खैर
दो अक्टूबर अलीगढ़़ गभाना व कोल
तीन अक्टूबर अलीगढ़ अतरौली व इगलास
चार अक्टूबर मथुरा छाता व गोवर्धन
पांच अक्टूबर मथुरा मथुरा - आगरा खेरागढ़
छह अक्टूबर मथुरा महावन - आगरा एत्मादपुर
सात अक्टूबर मथुरा मांट - आगरा फतेहाबाद
आठ अक्टूबर फिरोजाबाद जसराना - आगरा किरावली
नौ अक्टूबर आगरा आगरा
10 अक्टूबर सभी 12 जिलों के डुप्लीकेट पंजीकरण अभ्यर्थियों के लिए