Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Gatiman cover Agra-Delhi 200 Km distance in 100 minute, roll out from 5th April
बिगलीक्स

Gatiman cover Agra-Delhi 200 Km distance in 100 minute, roll out from 5th April

228

gatiman 2
आगरालीक्स…
देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान पांच अप्रैल को सुबह 10 बजे निजामुददीन स्टेशन से चलेगी और आगरा कैंट पर सुबह 11 40 पर पहुंचेगी। इसके बाद दिल्ली से शुक्रवार को छोडकर हर रोज आगरा के लिए चलेगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु गतिमान को हरी झडी दिखाएंगे।

इंटरनेट फोटो

गतिमान एक्सप्रेस शिडयूल के मुता​बिक, सुबह 8 10 बजे निजामुददीन स्टेशन से रवाना होगी और आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह 9 50 पर पहुंचेगी। आगरा कैंट से वापसी में 5 50 बजे ट्रेन रवाना होगी और 7 30 बजे निजामुददीन, नई दिल्ली पहुंचेगी। गतिमान एक्सप्रेस शुक्रवार को नहीं चलेगी। ट्रायल सफल होने के बाद मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे ने स्वीक्रति दे दी है। इसके बाद गतिमान का पांच अप्रैल से दिल्ली से आगरा के बीच संचालन शुरू किया जा रहा है।
800 रुपये किराया
वातानुकूलित गतिमान एक्सप्रेस की चेयर कार का टिकट 800 रुपये है, यह शताब्दी से भी ज्यादा है। शताब्दी एक्सप्रेस का दिल्ली से आगरा तक का किराया 515 रुपये है।
वाई फाई की सुविधा और ट्रेन हॉस्टेज
सेमी हाई स्पीड ट्रेन में वाई फाई की सुविधा यात्रियों को दी जाएगी। यही नहीं ट्रेन में एयर हॉस्टेज की तरह ट्रेन हॉस्टेज रहेंगी। दिल्ली से आगरा के 200 किलोमीटर के सफर को आरामदायक बनाने के साथ ही खान पीन की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रियों को कोई समस्या ना आए।

दो साल और आठ ट्रायल
गतिमान एक्सप्रेस को चलाने की कवायद दो साल से चल रही है। इस दौरान आठ ट्रायल हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से गतिमान को हरी झंडी नहीं मिली थी। इसे लेकर काफी समय से कवायद चल रही थी।

अंतिम ट्रायल में दो बच्चों की मौत
22 मार्च को आगरा से दिल्ली का सफर 160 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से पूरा करने के लिए चलाई जा रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन के सातवें ट्रायल में बडा हादसा हुआ है। ट्रेन चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई।
दिल्ली से सुबह 8:05 बजे गतिमान एक्सप्रेस आगरा के लिए रवाना हुई, आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन सुबह 9:55 पर पहुंची। यहां से गतिमान एक्सप्रेस 10:55 बजे वापस नई दिल्ली के लिए रवाना हुई । आगरा के रुनकता के पास मानव रहित क्रॉसिंग को पार करते समय आठ साल के अरविंद पुत्र महेश और 10 साल के योगेश पुत्र मुकेश निवासी जाउपुरा, सिकंदरा गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आ गए, उनकी मौत हो गई। गांव के लोग पहुंच गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!