अयोध्यालीक्स.. अयोध्या में रामलला के दर्शन के साथ 11 दिन में 11 करोड़ रुपये का दान। चढ़ावे में आई सामग्री गिनने को लगे 14 कर्मचारी।
22 लाख लोग कर चुके हैं राम लला के दर्शन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामभक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के बाद अभी करीब 25 लाख राम भक्त राम लला के दर्शन कर चुके हैं।
दान पेटियों के साथ ऑनलाइन से भी आई राशि
जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी के बाद शुरुआत 11 दिनों में ही 11 करोड़ रुपये से अधिक की दान राशि प्राप्त हो चुकी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से जानकारी दी गई है कि मंदिर की दान पेटियों में करीब 8 करोड़ रुपए जमा किए गए हैं, वहीं 3.5 करोड़ रुपए की दान राशि ऑनलाइन प्राप्त हुई है।
जगह-जगह रखे हैं दानपात्र
दान की राशि के लिए जगह रास्ते में बड़े-बड़े दानपात्र लगाए गए हैं। साथ ही दान के लिए ऑन लाइन व्यवस्था की गई है। 14 कर्मचारी दान की राशि को गिनने के लिए लगाए गए हैं।