आगरालीक्स.. आगरा में आज तेज धूप से राहत लेकिन सर्दी अभी जाने वाली नहीं। पहाड़ों में बर्फबारी से फिर लौटेगी सर्दी।
पहाड़ों पर इस बार देरी से शुरू हुई बर्फबारी
पहाड़ों में इस बार बर्फबारी देरी से हुई है। हालांकि पूरे जनवरी माह उत्तरी भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ी है लेकिन बीते कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हो रही है।
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बस सेवाएं ठप
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते तीन दिन से बस सेवाएं ठप पड़ी हुई हैं। रोहड़ू-शिमला मुख्य मार्ग पर भी यातायात बंद कर दिया गया है। रास्तों में भी कई बसें बर्फबारी की वजह से फंसी हुई हैं।
मैदानी इलाकों में धूप खिलेगी पर सर्द हवाएं भी
पहाड़ों में बर्फबारी होने से धूप खिलने के साथ बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहेंगे, जिससे सूरज ने बादलों को टिकने नहीं देगा। हवा की दिशा भी बदली रही दो से तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवा भी वातावरण में ठंड का मिला-जुला असर रहेगा।
चार-पांच फरवरी से फिर बदल सकता है मौसम
शाम होते ही एक बार फिर बादल मंडराने लगेंगे। मौसम विभाग के अनुसार संभावना है। पांच फरवरी के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का असर कुछ हद तक बढ़ सकता है।