आगरालीक्स…फिर बढ़े पेट्रोल—डीजल के दाम. आगरा में पेट्रोल हुआ 90 रुपये प्रति लीटर के करीब. फरवरी के 23 दिनों में 15 बार बढ़े दाम.
88.94 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल
एक दिन की राहत देने के बाद फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. सोमवार को जहां दाम स्थिर रहे तो वहीं मंगलवार को पेट्रोल में 27 पैसे की बढ़ोतरी की गई. आगरा में इस बढोतरी के साथ पेट्रोल के दाम 88.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इसके अलावा डीजल के दामों में भी 35 पैसे की बढ़ोतरी की गई है. इस हिसाब से आगरा में डीजल के रेट इस समय 81.45 रुपये प्रति लीटर हो गया है. फरवरी के 23 दिनों में ऐसा 15वीं बार हुआ है जब पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. इस हिसाब से फरवरी में अब तक डीजल के रेट जहां 4 रुपये 50 पैस प्रति लीटर बढ़ गए तो वहीं पेट्रोल के रेट भी 3 रुपये 27 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुके हैं. इसके अलावा जनवरी में भी पेट्रोल के रेट 10 बार बढ़ाए गए.