New toll rates released for Agra-Lucknow, Purvanchal and Bundelkhand Expressway,
Phagun Mahotsava at Khatu Shyam Temple in Agra #agranews
आगरालीक्स …आगरा में होली का माहौल बनता जा रहा है, खाटू श्याम मंदिर में फागुन के रगं बिखरेंगे। पढे कब क्या होगा.
19 मार्च से जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में फागुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से 19 मार्च को शोभायात्रा के साथ फागुन महोत्सव का शुभारम्भ होगा। इसके बाद प्रतिदिन मंदिर परिसर में 27 मार्च तक संध्या काल में फूलों, चंदन, लट्ठमार आदि होली का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने महोत्सव के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान दी। बताया कि मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया जाएगा। हर रोग फूल बंगले का आयोजन होगा। रंग भरनी एकादशी पर भजन संध्या का विशेष आयोजन किया जाएगा। सभी भक्तजन खाटू श्याम जी के साथ फागुन महोत्सव का भक्तिमय आनन्द लेने के लिए आमंत्रित हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार मित्तल, मनीष गोयल, सुभाष चंद अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विकास गोयल, विशाल गोयल, विपिन बंसल, अनूप गोयल, आकाश गुप्ता, पंकज अग्रवाल, ऋषिक मांगलिक, राजेश सिंघल आदि उपस्थित थे।
ये होंगे कार्यक्रम
19 मार्चः दोपहर 12 बजे मनःकामेश्वर मंदिर से शोभायात्रा।
मंदिर परिसर में प्रतिदिन शाम 7.30 बजे से रात 9 बजे तक…
20 मार्चः मेहंदी की होली।
21 मार्चः फलों की होली।
22 मार्चः टॉफी-चॉकलेट की होली।
23 मार्चः लट्ठमार होली एवं गोपी बधाई महोत्सव।
24 मार्चः चंदन की होली।
25 मार्च एकादशी भजन संध्या।
26 मार्चः इत्र व मेवे की होली।
27 मार्चः फूलों की होली।