आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) आगरा में वेतन विसंगति को लेकर फार्मासिस्ट आंदोलन कर रहे हैं. मंगलवार को काला फीता बांधकर विरोध जताया. ये हैं 20 मांगें.
वेतन विसंगति सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आहृवान पर आंदोलन कर रहे फार्मासिस्ट ने मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय (लेडी लायल) पर एकत्रित होकर काला फीता बांधकर विरोध व्यक्त किया. एसएन मेडिकल कालेज, जिला महिला चिकित्सालय, जिला अस्पताल, पुलिस, पीएसी अस्पताल व सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर काला फीता बांध कर कार्य करते हुए विरोध प्रदर्शनकिया.

ये लोग रहे उपस्थित
आंदोलन का नेतृत्व नेतृत्व प्रंतीय संगठन मंत्री एवं जिलामंत्री डॉ. आरएस राना, सरंक्षक डॉ वीरेन्द्र वार्ष्णेय, अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने किया. प्रतिभागियों में परिषद संयोजक डॉ विनोद चौधरी, प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ प्रदीप जैन, डॉ विनोद पाल्,डॉ सुभाष बघेल, डॉ राम भक्त मिश्रा, डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ.सुधीर कुमार सिंह, महेश कुमार, नीरज शर्मा, डॉ. राजकुमार, डॉ योगेंद्र शर्मा, डॉ मुनेन्द्र चाहर, डॉ नीलू यादव, डॉ योगेश चौधरी, डॉ उदय प्रताप, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ राजेन्द्र गुजेल, डॉ सुशील शर्मा, डॉ प्रवीण मिश्रा, चंद्रशेखर गजल, डॉ. एन त्यागी, डॉ. हर्ष कुमार, डॉ खुर्शीद अख्तर, डॉ. रामनरेश परमार जिले की सीएचसी पीएचसी पर राजकुमार शर्मा राधा कृष्ण गुप्ता, अजय शर्मा, संजय बघेल, राजेश बघेल, मनोज पचौरी, आरबी सिंह, विनीत भारद्वाज, चेतन गौतम, भूपेंद्र दिवाकर, अजय शर्मा आदि ने विरोध किया.