आगरालीक्स…रोटरी क्लब आफ आगरा ने ग्लोरियस इंस्टिट्यूट ऑफ़ अबस्कुस ज्ञान में बच्चों को बांटे थर्मल इनर.
रोटरी क्लब आफ आगरा ने बांटे थर्मल इनर
कठकती ठंड के बीच आज रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा ने थर्मल इनर बांटे. आज मंगलवार सुबह 9 बजे आगरा के रोटरी क्लब ने रोहता स्थ्ति ग्लोरियस इंस्टिट्यूट ऑफ़ अबस्कुस ज्ञान में जरुरत को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चो को थर्मल इनर बांटे. कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब आगरा के अध्यक्ष रो आशीष अगरवाल ने की और उन्होने कहा— कि रोटरी भारत में शिक्षा को लेकर अग्रसित है और 2025 तक सभी स्कूल में स्मार्ट क्लासेज लगाने को प्रयासरत है. बढती ठण्ड में बच्चो को स्कूल में उपस्थित रहकर पढाई करने को सभी बच्चो को थर्मल इनर बनते जा रहे है और लगातार अन्य स्कूल में भी बांटे जायेंगे.
कार्यक्रम में स्टाफ़ एंव छात्र एंव छात्राओं को कोरोनावायरस के प्रति मास्क उपयोग के लिए जागरूक किया गया . कार्यक्रम का सञ्चालन रो राजीव लोचन भरद्वाज करते हुए हैंड वाश का महत्व समझाया गया और धन्यबाद स्कूल प्राचार्या ने किया.
स्वेटर वितरण में सामुदायिक सेवा निदेशक रोटेरियन राजेश जैन जी का विशेष योगदान रहा.